{"_id":"604660358ebc3ee61e7cdb37","slug":"kcc-will-be-made-for-the-beneficiaries-of-kisan-samman-nidhi-amethi-news-lko5685693146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की बनेगा केसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की बनेगा केसीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कृषि निवेश में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने की योजना बनाई है। 15 अप्रैल तक विशेष अभियान संचालित कर योजना के शत प्रतिशत लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जाएगा।
किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक संकट से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने डीएम व कृषि विभाग को पत्र जारी किया है।
पत्र में 15 अप्रैल तक जिले में विशेष अभियान संचालित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनवाते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
कृषि निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक के साथ ही एसडीएम व तहसीलदार को पत्र जारी कर लेखपालों के माध्यम से गांव-गांव किसानों से संपर्क कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों की खतौनी, आधार कार्ड व शपथपत्र संलग्न करते हुए फसली ऋण स्वीकृत कर कार्ड देने का निर्देश दिया है।
डीएम ने बताया कि 1.60 लाख रुपये तक की केसीसी में कोई जांच नहीं होगी। इसके उपर की धनराशि के कार्ड की भी तत्काल स्वीकृति देते हुए अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त बैंकों में पहले बने किसानों के निष्क्रिय किसान के्रडिट कार्ड को अभयिान में सक्रिय करने के साथ ही उनकी ऋण सीमा में विस्तार किया जाएगा।
1.54 लाख किसानों की बनेगी केसीसी
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 2.68 लाख किसान हैं। किसानों में से एक लाख 14 हजार 713 किसानों का केसीसी बना हुआ है। अभियान में एक लाख 54 हजार 161 किसानों की केसीसी बनाया जाएगा। कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान बैंक जाकर या ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर केसीसी बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।