फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   KCC to be the beneficiaries of Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की बनेगी केसीसी

Fri, 20 Nov 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
KCC to be the beneficiaries of Kisan Samman Nidhi
अमेठी। कृषि निवेश में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए कृषि निदेशक ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। पत्र में विशेष अभियान संचालित कर योजना के शत प्रतिशत लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक संकट से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए कृषि निदेशक ने डीएम व कृषि विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में विशेष अभियान संचालित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनवाते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीएम ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक के साथ ही एसडीएम व तहसीलदार को पत्र जारी कर गांव-गांव किसानों से संपर्क कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों की खतौनी, आधार कार्ड व शपथ पत्र संलग्न करते हुए फसली ऋण स्वीकृत कर कार्ड देने का निर्देश दिया है। डीएम ने अभियान में लापरवाही बरतने व योजना से आच्छादित किसानों का किसान के्रडिट कार्ड नहीं बनने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जनपद मे कुल 3.46 किसान हैं। किसानों में से एक लाख 87 हजार किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। 28 हजार किसानों का एकाउंट मिस मैच तथा 80 हजार किसानों का आधार कार्ड मिस मैच होने से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे किसानों का डाटा सही करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही डाटा सही कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत सभी किसानों का केसीसी बनाना बैंकों के लिए अनिवार्य होगा। एक लाख 60 हजार रुपये तक की केसीसी में कोई जांच नहीं होगी। इसके ऊपर की राशि के कार्ड को तत्काल स्वीकृति देते हुए अभिलेखों की जांच कराई जाएगी।
एलडीएम विमल कुमार गुप्त ने बताया कि बैंकों में पहले बने किसानों के निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड को अभियान में सक्रिय करने के साथ ही उनकी ऋण सीमा में विस्तार किया जाएगा। इतना ही नहीं केसीसी से वंचित किसानों को अपने गांव से संबद्ध बैंक में जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद नियमानुसार सभी का केसीसी कार्ड बनाने का निर्देश शाखा प्रबंधकों को दिया गया है।

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से जुड़े किसानों की केसीसी बनाने के लिए राजस्व लेखपालों को डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए शत-प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जाएगा। अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed