{"_id":"67a65961808f8e149103b53b","slug":"kashi-vishwanath-and-anand-vihar-malda-town-express-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-134419-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त
Sat, 08 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ।
वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। इस ट्रेन से दिल्ली के लिए पहले से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद अपना टिकट निरस्त करवाना पड़ा। कुछ यात्रियों को मजबूरी में भीड़ के बीच पद्मावत एक्सप्रेस या जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:36 बजे के बजाय दो घंटे की देरी से 11:23 बजे गौरीगंज पहुंची। ऐसे में प्रयागराज में महाकुुंभ जाकर स्नान, दर्शन व पूजन करने की जुगत में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रतीक्षा करनी पड़ी।
इसके अतिरिक्त हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से गौरीगंज पहुंच कर रवाना हुई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से लेकर एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुई हैं।