{"_id":"69e7cab4e6c552faa0086186","slug":"karnaipur-road-will-be-repaired-amethi-news-c-96-1-ame1002-163948-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा करनाईपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा करनाईपुर मार्ग
Wed, 22 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के ठेगहा-करनाईपुर-धोए संपर्क मार्ग के नवनिर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 30.44 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लगभग 40 हजार लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से फिसलन बढ़ जाती है और हादसे का खतरा बना रहता है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। यह संपर्क मार्ग किसानों के लिए भी अहम है।
इसी रास्ते से बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बाजार तक ले जाते हैं। खराब सड़क के कारण वाहनों की गति धीमी रहती है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी रोजाना देरी का सामना करना पड़ता है। एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। काम जल्द शुरू होगा और समय पर पूरा कराया जाएगा। सड़क तैयार होने के बाद क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और लोगों की समस्या दूर होगी।