फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kamakhya stopped on outer due to fault in track point

Amethi News: ट्रैक के प्वाइंट में खराबी आने से आउटर पर रोकी कामाख्या

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kamakhya stopped on outer due to fault in track point
जगदीशपुर(अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर सोमवार को निहालगढ़ स्टेशन के पहले अप मेन लाइन के प्वाइंट में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। कामाख्या एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद फाल्ट सही करने के बाद ट्रेन का परिचालन बहाल हुआ। इधर क्राॅसिंग बंद होने से रायबरेली-अयोध्या हाईवे से सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही कामाख्या एक्सप्रेस के निहालगढ़ स्टेशन आगमन का संकेत सुबह 9:40 बजे मिला। संकेत मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने पैनल की मदद से प्वाइंट बनाने की कोशिश की तो तकनीकी कमी के कारण प्वाइंट नहीं बन सका। अप मेन लाइन का प्वाइंट न बन पाने के कारण कामाख्या एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया ।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम के साथ उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची तकनीकी विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दूर किया। एक घंटे तक कामख्या ट्रेन आउटर पर खड़ी रहने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने बताया कि ट्रेक में आई तकनीकी खराबी से कामाख्या एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। 9.40 से 10:40 तक आउटर पर ट्रेन खड़ी रही। कमी दूर होने के बाद ट्रेन को सुरक्षा व संरक्षा नियमों के तहत गंत्वय को रवाना किया गया।
यात्रियों में रही अफरा तफरी
कामाख्या एक्सप्रेस के एक घंटे तक आउटर पर खड़ी रहने से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही। कुछ देर तक तो किसी के समझ में ही नही आया की आखिर ट्रेन खड़ी क्यों है, कुछ देर बाद जब यात्रियों को पता चला तब तक ट्रैक ठीक हो चुका था।
जाम रहा रायबरेली अयोध्या हाईवे
सोमवार को आउटर पर कामाख्या एक्सप्रेस को आने की सूचना पर गेट मैन ने उसे पास कराने के लिए क्राॅसिंग संख्या 129 स्पेशल को बंद कर दिया। लेकिन ट्रैक में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन को आउटर पर खड़ा करना पड़ा। इसके कारण क्रॉसिंग बंद था। ऐसे में रायबरेली अयोध्या दोनों तरफ से आने जाने वाले यात्रियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बढ़ते जाम के दबाव को देखते हुए क्राॅसिंग को खोल दी गई।

ढाई घंटे तक बाधित रहा डाउन ट्रैक पर ट्रेन परिचालन
जगदीशपुर(अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में चल रहे काम को लेकर सोमवार को दोपहर बाद एक बजे से 2.40 बजे तक का ब्लाॅक लेकर ट्रैक के मेंटीनेंस का काम किया गया। डाउन ट्रैक का ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने बताया कि ढाई घंटे का ब्लाॅक लिया गया था। यार्ड में मेंटीनेंस का काम करने के बाद डाउन ट्रेक को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed