फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kakwa Road Railway Crossing may be closed today

Amethi News: आज बंद हो सकती है ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग

Wed, 20 Nov 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kakwa Road Railway Crossing may be closed today
अमेठी सिटी। अमेठी के ककवा रोड स्थित 102बी रेलवे क्रॉसिंग पर फिर ग्रहण लग गया है। करीब 10 माह बाद क्राॅसिंग फिर बंद हो सकती है। अफसर क्राॅसिंग बंद करने की पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि किसी लिखित आदेश मिलने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन



अमेठी शहर के ककवा रोड स्थित 102बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण होने के बाद रेल प्रशासन क्राॅसिंग को बंद करने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बुधवार को सुबह रेलवे प्रशासन क्राॅसिंग को बंद करेगा। बताते चलें कि बीती तीन फरवरी को रेल प्रशासन ने अचानक रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। दूसरे दिन चार फरवरी को स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने बंद क्रॉसिंग को खोलवाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया था। तत्कालीन सांसद ने अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा था।
विज्ञापन



इनके प्रयासों से बंद रेलवे क्राॅसिंग खुल गई थी। करीब 10 माह बाद क्राॅसिंग फिर बंद होने जा रही है। सोमवार को रेल अफसरों ने क्राॅसिंग का स्थलीय निरीक्षण कर उसे बंद करवाने की तैयारियां कीं। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर रेलवे के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि बुधवार को क्राॅसिंग बंद कर दी जाएगी। अमेठी के आरओडब्ल्यू यशो वर्मन ने बताया कि उन्हें क्राॅसिंग बंद किए जाने के संबंध में मौखिक जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed