फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   JP Nadda programme in amethi

सपा ने रामभक्तों पर चलवाई गोली : जेपी नड्डा

Sat, 19 Feb 2022 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda programme in amethi
25 : गौरीगंज : रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। -? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/अमेठी। जिले में आयोजित दो अलग-अलग जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी रामभक्तों पर गोली चलवाने का पाप करने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंदिर-मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं। नड्डा न्रे कहा कि इससे पाप नहीं धुलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को भाई बहन की पार्टी बताया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जिले में थे। नड्डा दोपहर करीब तीन बजे सबसे पहले गौरीगंज शहर के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा शासन काल में विकास के कई ऐतिहासिक कार्य हुए। एक्सप्रेसवे बनने के साथ 25 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई गईं।
विज्ञापन

भाजपा के राज में प्रदेश अपराध मुक्त हुआ। मतदान के दिन मत डालने से पहले इस बात पर विचार करें कि यदि धारा 370 व मुस्लिम महिला को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने में अमेठी का भी योगदान है। कहा कि आप सोचें की यदि आपने स्मृति के स्थान पर राहुल को वोट दिया होता तो क्या आपको देश हित में कानून पारित करने में सहयोग का सुखद एहसास होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिस धारा 370 को 1952 के बाद कोई सरकार समाप्त करने का साहस नहीं कर सकी उसे भाजपा ने एक झटके में समाप्त कर दिया। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर-मंदिर जा रहे हैं।
इससे पाप धुलने वाला नहीं है। कहा कि राम मंदिर निर्माण को जिन्होंने अटकाया, भटकाया आज वह स्वयं अटक गए और भटक गए है। सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि बम ब्लास्ट करने वालों को सपा ने बचाने की कोशिश की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोषियों के खिलाफ सुनवाई हुई और उन्हें सजा भी भाजपा शासन काल में मिली।
सपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सपा परिवार की पार्टी है घर के लोग एमएलए, एमपी, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख बन जनता को गुमराह कर रहे हैं तो कांग्रेस सिर्फ बहन व भाई की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा ने महिला, युवा, पीड़ित व वंचितों के लिए योजनाएं संचालित कर उन्हें मजबूत करने के लिए एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज निर्माण व एयरपोर्ट समेत कई विकास के एतिहासिक कार्य किए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को मुफ्त सिंचाई के साथ 14 दिन में गन्ना भुगतान करने के साथ ही छात्राओं को मोपेड व दो करोड़ नौजवानों को लैपटॉप देने की घोषण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासन काल में जिन माफियाओं का प्रदेश में आतंक था वे अब जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। कहा कि कानून वही है बस राजा बदला तो माफिया जेल पहुंच गए।
सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के विकास में सहयोग की अपील की। नड्डा ने चुनाव में सोच-समझ कर मतदान करने व गौरीगंज के भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी व अमेठी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह को जिताने की अपील की।
गौरीगंज में यह रहे मौजूद
गौरीगंज (अमेठी)। रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, विजय विक्रम सिंह, विजय किशोर तिवारी, प्रदीप सिंह, राघवेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रियंक हरि विजय तिवारी, रचना कोरी, केशव सिंह, ओपी सिंह व व्यापारी नेता रवींद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)

डॉ. संजय सिंह के योगदान को सराहा
अमेठी। गौरीगंज के बाद अमेठी के मुंशीगंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे नड्डा ने डॉ. संजय सिंह की जमकर सराहना की। कहा, संजय सिंह बड़े नेता हैं। उन्होंने धारा 370 के मुद्दे पर कांग्रेस का राज्यसभा पद ठुकरा दिया। यह इनकी राष्ट्रवादिता का अप्रतिम उदाहरण है। नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान गढ़े। लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी व गरीबों को फ्री राशन भी सरकार की बड़ी उपलब्धि रही। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला प्रभारी संजय राय, प्रदेश प्रवक्ता ओपी सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, प्रवीण सिंह, सुधांशु शुक्ल, विषुुव मिश्र व गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

27 : गौरीगंज : रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में मौजूद भीड़। -संवाद। -संवाद

27 : गौरीगंज : रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में मौजूद भीड़। -संवाद। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed