{"_id":"696e81be8096634c36062f9a","slug":"jewellery-worth-rs-35-lakh-and-rs-45000-stolen-from-two-houses-amethi-news-c-96-1-ame1002-156915-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो घरों से उड़ाए 3.5 लाख के जेवर व 45 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो घरों से उड़ाए 3.5 लाख के जेवर व 45 हजार रुपये
Tue, 20 Jan 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूरे लदई दुबे गांव में रविवार रात चोरों ने दो अलग-अलग मकानों में चोरी कर ली। दीवार फांदकर घरों में घुसे चोर कमरों के ताले तोड़कर 45 हजार रुपये और 3.5 लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवारों में अफरातफरी मच गई।
पूरे लदई दुबे गांव निवासी राम जियावन साहू ने बताया कि उनका मकान दो मंजिला है। सोमवार सुबह पड़ोसी झब्बू के घर का सीढ़ी वाला दरवाजा खुला मिला। झब्बू के घर से चोर उनके मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर जेवरात और 45 हजार रुपये उठा ले गए। दूसरी घटना रामबरन साहू के मकान में हुई। उनके अनुसार कमरे में अलमारी से करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोर उठा ले गए। घटना के समय घर में उनकी पत्नी मौजूद थीं, जबकि अन्य परिजन लखनऊ में रहते हैं।
थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने संग आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही दोनों चोरियों का खुलासा किया जाएगा।