{"_id":"68b7471f2d2b09151f0a7729","slug":"jewellery-worth-rs-12-lakh-stolen-by-spraying-intoxicating-substance-in-the-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-147694-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चिकित्सक नदारद, चतुर्थ श्रेणी कर्मी बांट रही दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चिकित्सक नदारद, चतुर्थ श्रेणी कर्मी बांट रही दवा
Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के गायत्री नगर स्थित होम्योपैथिक अस्पताल दवा बांट रही सफाईकर्मी।
अमेठी। शहर स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में ड्यूटी लगने के बाद भी चिकित्सक समय से नहीं पहुंच रहे। बुधवार को अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी महिलाकर्मी मरीजों को पुराने परचे पर दवा वितरित करती मिलीं। जिम्मेदार इसको लेकर बेखबर हैं और मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में नियमित चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। यहां पर सोमवार को ठेंगहा अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट दिनेश प्रजापति और बुधवार को छीड़ा अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी।
बुधवार सुबह 10:42 बजे तक चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार अस्पताल नहीं पहुंचे थे। यहां पर तैनात चतुर्थश्रेणी महिलाकर्मी मरीजों को दवा बांट रही थीं।
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज अनिल तिवारी ने चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने पर सवाल उठाया। मरीज विमल मिश्र, आशीष तिवारी और सत्यम सिंह ने बताया कि यहां पर अक्सर यही स्थिति रहती है। अस्पताल में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से मरीजों को सही परामर्श और इलाज नहीं मिल पा रहा है।