{"_id":"60c253548ebc3eb6015ed760","slug":"jeep-overturned-after-colliding-with-truck-two-killed-seven-injured-amethi-news-lko58187245","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराकर पलटी जीप, दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराकर पलटी जीप, दो की मौत, सात घायल
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। रायबरेली के नसीराबाद से चौथी लेकर पुत्री के घर सुलतानपुर जा रहे काफिले की एक जीप ट्रक से टकराकर पेड़ से भिड़ गई।
दुर्घटना में जीप पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के सरैया नकसार गांव निवासी मो. नसीम अपने परिवारीजन व रिश्तेदारों के साथ गुरुवार को चौथी लेकर पांच वाहनों से अपनी पुत्री के घर सुलतानपुर के हाजी पट्टी जा रहे थे।
टांडा-बांदा हाइवे पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के सराय बरबंड गांव के समीप काफिले में सबसे पीछे जा रही जीप अचानक आई एक ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए जीप के भीतर फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जीप से बाहर निकाल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने मो. सिद्दीक (55) तथा मो. जमील (50) को मृत घोषित कर दिया। जीप पर सवार आशिया (35), अनवर (25), नाजमा बानो (35), नूरजहां (30), अश्वरी बेगम (42), सबाना बानो (35), हामिद तथा अरशद पुत्र याशान (10) की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आगे जा रहे चारों वाहन वापस आ गए। दो की मौत तथा अन्य के घायल होने के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।