{"_id":"6297b7ef2c311606045e10a1","slug":"je-suspend-for-taken-bribe-in-illegal-light-connection-amethi-news-lko6333071164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को भारी पड़ा अवैध विद्युत संयोजन, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को भारी पड़ा अवैध विद्युत संयोजन, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र बहोरखा के कमलानगर बाजार में विद्युत संयोजन का शुल्क लेने के बावजूद बिना कनेक्शन दिए आपूर्ति शुरू करना जेई को भारी पड़ा। इस बात का खुलासा पिछले दिनों विजिलेंस टीम के छापे में हुआ। विजिलेंस टीम की ओर से जुर्माना व केस दर्ज कराने से परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम के साथ पावर कॉरपोरेशन के अफसरों से की। शिकायत की जांच एक्सईएन तिलोई से कराई गई तो पीड़ित की शिकायत प्रथम दृष्टया सही मिली। शिकायत सही मिलने पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता ने जेई को निलंबित कर दिया।
दक्खिनगांव कुंडा निवासी सोनू शर्मा व महेंद्र शर्मा कमलानगर बाजार स्थित राजेश गर्ग के मकान में दुग्ध अवशीतन केंद्र का संचालन करते हैं। बीते दिनों डेरी संचालक ने बहोरखा उपकेंद्र में फर्म का विद्युत कनेक्शन कराने का आवेदन करने के बाद के बहोरखा उपकेंद्र के अवर अभियंता कन्हैया लाल से संपर्क किया। अवर अभियंता ने उनसे कनेक्शन दिलाने के नाम पर 22 हजार रुपये व कनेक्शन जोड़ने में प्रयुक्त होने वाले सामान के नाम पर सात हजार रुपये लिया।
पैसा लेने के बाद जेई ने बिना कनेक्शन कराए उनकी लाइन जोड़कर आपूर्ति भी शुरू कर दी। कनेक्शन जोड़वाते समय जेई ने पांच हजार रुपये और लिए। आपूर्ति मिलने के बाद डेरी का संचालन शुरू हो गया। इसी बीच 21 मई को विजिलेंस टीम ने डेरी पर छापा मारा तो विद्युत कनेक्शन नहीं होने का मामला सामने आया। टीम ने संचालक के खिलाफ जुर्माना योजित करते हुए डेरी संचालक के खिलाफ पावर कॉरपोरेशन के थाने में विद्युत चोरी का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
मामले में संचालक ने पूरे मामले की शिकायत डीएम राकेश कुमार मिश्र के साथ अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन से करते हुए जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। संचालक के शिकायती पत्र पर अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन तिलोई से पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में एक्सईएन ने शिकायतकर्ता के आरोप को सही बताते हुए अवर अभियंता को अवैध विद्युत संयोजन का जिम्मेदार बताया।
एक्सईएन की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता राम प्रीत प्रसाद ने अवर अभियंता कन्हैया लाल को निलंबित करते हुए एक्सईएन विद्युत वितरण खंड दो के कार्यालय से संबद्ध कर पूरे प्रकरण में नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता की कार्रवाई से पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधीक्षण अभियंता राम प्रीत प्रसाद ने बताया कि कनेक्शन वितरण में अनियमितता, अवैध वसूली, विद्युत चोरी को बढ़ावा देने के अलावा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ि
अवैध विद्युत संयोजन में जेई के जिले में निलंबित होने का यह पहला वाकया नहीं है। इसके पहले तिलोई तहसील के मोहनगंज उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता संजीव कुमार कनौजिया को भी अधीक्षण अभियंता ने 24 मई को निलंबित कर दिया था। यहां जेई पर आरोप था कि उसने रस्तामऊ गांव स्थित शान ब्रिक फील्ड को आपूर्ति देने के लिए कई खंभों की अवैध विद्युत लाइन खींच दी थी। इतना ही नहीं, मामला सामने आने के बाद जेई ने तैयार की गई लाइन को रातोंरात हटवा दिया। इस मामले में जेई पर ईंट भट्ठा मालिक से लंबी रकम लेने का आरोप लगा था।