{"_id":"613656518ebc3e1e655be493","slug":"jcb-siezed-in-illegal-mining-amethi-news-lko594370993","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में जेसीबी व डंपर सीज, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में जेसीबी व डंपर सीज, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। नहर पटरी पर अवैध खनन का कारोबार जिले में समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात पैंगा के पास जेसीबी मशीन से पटरी कटान की सूचना पर पहुंचे जल उपभोक्ता समिति के कोषाध्यक्ष से दबंगों ने जमकर अभद्रता की। कोषाध्यक्ष की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने एक जीसीबी व दो डंपर सीज कराते हुए पांच नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
जायस रजबहा में पैंगा के पास रविवार रात जेसीबी मशीन की मदद से अवैध खनन की सूचना पर रजबहा जल उपभोक्ता समिति के कोषाध्यक्ष सारीपुर गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। मौके पर करीब 500 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त की जा चुकी थी। कोषाध्यक्ष ने खनन का विरोध किया तो दबंग मारपीट पर आमादा होने के साथ अभद्रता करने लगे।
खनन कर्ताओं के बढ़ते विरोध को देखते हुए कोषाध्यक्ष ने मामले की सूचना एक्सईएन सिंचाई खंड-41 के साथ एसडीएम व सीओ को दी। सूचना पर फोर्स के साथ एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व सीओ गुरुमीत सिंह को आता देख सभी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जेसीबी व मिट्टी लदे दो डंपर को सीज कराते हुए कोषाध्यक्ष की तहरीर पर असलम, अनवर, रिजवान, राजू व पवन दुबे उर्फ डीएम के के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।