{"_id":"5e692dca8ebc3eebbe7e25c5","slug":"janta-express-will-be-cancle-from-21-april-amethi-news-lko5129850196","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अप्रैल तक निरस्त रहेगी जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अप्रैल तक निरस्त रहेगी जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित अप-डाउन जनता एक्सप्रेस की निरस्तीकरण अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। नए आदेश में ट्रेन को 22 अप्रैल से संचालित करने की बात कही गई है। पहले इसका संचालन 14 मार्च तक निरस्त किया गया था। ट्रेन निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी तो विभाग को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है।
वाराणसी से देहरादून तक प्रतिदिन संचालित होने वाली अप-डाउन जनता एक्सप्रेस को विभाग ने 15 दिसंबर को संभावित कोहरे को देखते हुए पहले 28 जनवरी तक निरस्त किया था। निरस्तीकरण अवधि समाप्त होती इसके पहले विभाग ने पहले 15 फरवरी, फिर 28 फरवरी तथा बाद में 14 मार्च तक के लिए निरस्त किया था।
15 मार्च से ट्रेन संचालन की उम्मीद में आरक्षित के साथ ही साधारण टिकट के यात्रियों को एक बार फिर विभाग ने बुधवार को निराश कर दिया। बुधवार को विभाग ट्रैक मरम्मत के नाम पर अप-डाउन जनता एक्सप्रेस को 21 अप्रैल तक निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद आरक्षित टिकट के यात्रियों को टिकट निरस्त करवाने के साथ नई तिथि का टिकट करवाने में परेशानी उठानी पड़ेगी तो अन्य यात्रियों को भी 21 अप्रैल तक गंतव्य की यात्रा स्थगित करने के साथ ही निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ेगा।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रेल विभाग का आदेश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा करने के साथ ही प्रसारण के माध्यम से यात्रियों को अप-डाउन जनता एक्सप्रेस के 21 अप्रैल तक निरस्त रहने की जानकारी दी जा रही है।