{"_id":"68cef7efadd5a2b9c5053c54","slug":"jansadharan-express-arrived-in-gauriganj-nine-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-148861-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौ घंटे देरी से गौरीगंज आई जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौ घंटे देरी से गौरीगंज आई जनसाधारण एक्सप्रेस
Sun, 21 Sep 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर दिल्ली जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से शनिवार सुबह गौरीगंज पहुंची। इस कारण यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
शुक्रवार रात 10:56 बजे गौरीगंज पहुंचने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस शनिवार सुबह 08:07 बजे आई। इसकी वजह से छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कोई फर्श पर तो कोई बेंच पर बैठकर रात गुजारता रहा। कई यात्री बेचैनी और थकान के कारण बार-बार ट्रेन का हाल पूछते नजर आए।
यात्री सत्येंद्र ने बताया कि उन्हें कन्फर्म टिकट न मिलने से साधारण कोच वाली इस ट्रेन से ही दिल्ली जाना पड़ा। प्रियंका ने कहा कि अगर पहले से देरी का पता होता तो वे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से साधारण कोच में ही निकल जातीं। सिर्फ जनसाधारण एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि अन्य ट्रेनें भी आधे से एक घंटे की देरी से आईं। इससे कई यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार घोषणाएं की जाती रहीं, ताकि उन्हें स्थिति की जानकारी मिलती रहे।