फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express arrived five hours late

Amethi News: पांच घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived five hours late
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। निर्धारित समय से घंटों देरी से गाड़ियां पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों परेशान होना पड़ा। समय पर सूचना न मिलने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात 11:56 पर पहुंचनी थी, लेकिन शुक्रवार सुबह 05:21 बजे आई। वहीं मुंबई से वाराणसी के बीच चलने वाली मुंबई सेंट्रल स्पेशल अमेठी में साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। अन्य गाड़ियां भी काफी लेट आईं।
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वह परिवार संग वाराणसी दर्शन को निकले थे, मगर ट्रेन का इंतजार करते-करते रात बीत गई। उन्होंने बताया कि सूचना बोर्ड पर सही अपडेट नहीं मिल रहा था, जिससे बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया। रीना सिंह सुबह ने बताया कि मुझे लखनऊ जरूरी काम से जाना था, मगर ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ यादव ने बताया कि समय पर सूचना दी जाती तो हम स्टेशन देर से आते। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि गाड़ियों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लाउडस्पीकर से साझा की जाती है। यात्रियों को सुविधा देने की पूरी कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed