फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express arrived five hours late

Amethi News: पांच घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived five hours late
अमेठी सिटी। रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण पूरा हो जाने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार हो रही है। बुधवार को प्रयागराज और लखनऊ की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। सबसे ज्यादा परेशानी प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन



गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल तय समय सुबह 9:13 पर पहुंचनी थी, लेकिन यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर 1:43 बजे आई। इससे दैनिक यात्रियों को तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से संचालित हुई। पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर बार-बार पूछताछ करने के बावजूद यात्रियों को संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय निवासी राजेश सिंह ने बताया कि वे प्रयागराज किसी जरूरी काम से जा रहे थे, लेकिन ट्रेन की देरी ने योजना बिगाड़ दी। रोजाना यात्रा करने वाले रमेश यादव ने कहा कि समय पर ट्रेनें न चलने से दफ्तर समय पर नहीं पहुंच पाए, जिससे काम भी प्रभावित हुआ। यात्रियों का कहना है कि दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद उम्मीद थी कि ट्रेनों की गति और समय सुधरेगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। रेलवे के लाख दावों के बावजूद यात्रियों की समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





दी जा रही नियमित सूचना
लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। यात्रियों को समय-समय पर सूचनाएं प्रसारित कराई जा रही हैं। स्टेशन पर वेटिंग रूम और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
-प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed