{"_id":"681e564d9244c227ab080f5f","slug":"jammu-and-punjab-will-go-only-when-the-situation-becomes-normal-amethi-news-c-96-1-ame1002-140056-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामान्य हो जाएं हालात तभी जाएंगे जम्मू और पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामान्य हो जाएं हालात तभी जाएंगे जम्मू और पंजाब
Sat, 10 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री। -संवाद
अमेठी सिटी। देश में मौजूदा हालात का असर आम लोगों की यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब जाने वाले कई यात्रियों ने अपनी टिकट निरस्त करा दी।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुकिंग काउंटर से जम्मू-कश्मीर जाने वाले 16 यात्रियों ने टिकट रद्द कराया है। साधारण टिकट से लुधियाना, अंबाला और जालंधर को पंजाब मेल से जाने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। आमतौर पर स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 4,000 लोगों का आवागमन होता है, लेकिन बीते दो दिनों से इसमें गिरावट देखी जा रही है।
इसके अतिरिक्त जहां अमेठी स्टेशन से किसी यात्री ने टिकट निरस्त नहीं कराया, वहीं निहालगढ़ स्टेशन पर जम्मू के लिए चार, सहारनपुर के लिए तीन और अमृतसर के लिए पांच टिकट रद्द किए गए हैं। गौरीगंज निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि पंजाब मेल से चंडीगढ़ जाना था, लेकिन घर वालों के कहने पर टिकट कैंसिल कर दिया। माहौल ठीक नहीं लग रहा।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों संग जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाना था। लखनऊ से बेगमपुरा एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट था, लेकिन अब यात्रा स्थगित कर दी है। हालात सामान्य होंगे तभी दर्शन को जाएंगे।
चाक-चौबंद है सुरक्षा व्यवस्था
गौरीगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि आरपीएफ चौकी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई गई है। इसके अलावा आरपीएफ के जवान ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान प्लेटफॉर्म पर लगातार गश्त कर रहे हैं। बताया ट्रेनों की निगरानी को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।