फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jam on Ayodhya-Prayagraj highway, vehicles kept crawling

Amethi News: अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

Fri, 31 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 31 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jam on Ayodhya-Prayagraj highway, vehicles kept crawling
भादर के रामगंज में लगा जाम। -संवाद
भादर/अमेठी। जिले से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर जाम की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। वाहनों के बढ़ते काफिले के बीच बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जाम को समाप्त करवाने में पुलिस को पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन




महाकुंभ में स्नान व दर्शन करने के बाद अयोध्या रोड पर सुल्तानपुर की तरफ जा रहे वाहनों के चलते बृहस्पतिवार को लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। बुधवार को पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे को सील कर परिवर्तित मार्ग से वाहनों को गुजारकर जाम से लोगों को निजात दिलाई गई थी, लेकिन बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी जिले से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के पीपरपुर व रामगंज थाना क्षेत्र के करीब 10 किलोमीटर दूरी में वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन




ऐसे में प्रयागराज व अयोध्या जाने वाले वाहन दुर्गापुर, रामगंज, छीड़ा सहित हाईवे पर रुक-रुक कर रेंगते हुए चलते नजर आ रहे हैं। हर कोई जाम से परेशान था। हाईवे पर लगे जाम को समाप्त करवाने के लिए पूरे दिन पुलिस परेशान रही। पुलिस कर्मियों की मशक्कत के बाद भी वाहनों को रफ्तार नहीं मिली। पूरे दिन वाहन रेंगते हुए गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






श्रद्धालुओं को कराया जलपान
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को वाहनों का जाम लगने पर श्रद्धालु भूख-प्यास से व्याकुल होने लगे। श्रद्धालुओं को भोजन व पानी की परेशानी न हो, इसके लिए रामगंज निवासी हिमांशु सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ भरतगंज में वाहनों पर मौजूद श्रद्धालुओं को बोतल बंद पानी देकर जलपान करवाया।





रोडवेज बस से निकला धुआं, चालक-परिचालक भागे
प्रयागराज श्रद्धालुओं को ले जा रही कन्नौज डिपो की बस बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित भरतगंज पहुंची। इसी बस में धुआं निकलने की अफवाह उड़ी। चालक व परिचालक बस हाईवे किनारे रोककर भाग गए। सभी यात्री उतर गए। बस पर सिद्धार्थनगर जिले के 32 यात्री सवार थे। फिलहाल किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। अयोध्या प्रसाद, रमापति सहित यात्रियों का कहना है कि बस से धुआं निकल रहा था। काफी पहले से ही चालक को बस रोकने को कहा गया। उसने किसी की बात नहीं सुनी और अब बस खड़ी करके भाग गए। ऐसे में अब कैसे घर को जाएं।





जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को लगे जाम के बीच कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के वाहनों का काफिला भी फंस गया। मंत्री के जाम में फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस विभाग परेशान हो गया। किसी तरह वाहनों को किनारे करवाते हुए मंत्री का काफिला निकलवाया। मंत्री का काफिला निकलने के बाद भी पुलिस कर्मी जाम को समाप्त करवाने में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed