फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jais and Gauriganj's system failed in the rain test

Amethi News: बारिश की परीक्षा में जायस और गौरीगंज की व्यवस्था फेल

Fri, 12 Jul 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Jais and Gauriganj's system failed in the rain test
जायस पालिका कार्यालय में भरा पानी
अमेठी सिटी। जायस और गौरीगंज में बृहस्पतिवार को आसमान से राहत की फुहार गिरी, लेकिन जिले के अन्य स्थानों पर बादलों ने निराश किया। बारिश से जायस नगर पालिका क्षेत्र में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, गौरीगंज में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में छाए बादलों ने गौरीगंज व जायस में बड़ी राहत पहुंचाई। दोनों स्थानों पर तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर महज बूंदाबांदी हुई। उमस भरी गर्मी के बीच गौरीगंज व जायस में हुई बरसात का लोगों ने भीग कर आनंद लिया। जिले के अधिकतर स्थानों पर बादल बिन बरसे निकल गए। जायस नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। नगर पालिका कार्यालय में भी जलभराव से कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गौरीगंज में बारिश से शहर की गलियों में कीचड़ से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बरसात बाद जिले में बुधवार से तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। किसान राम मिलन के बताया कि पहले जुलाई माह में मानसूनी बरसात से खेतों में पानी भर जाता था। इस बार अब तक ऐसी बरसात नहीं हुई कि चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़े। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed