फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Investigation started on the activity of missionaries for conversion

धर्मांतरण के लिए मिशनरियों की सक्रियता की जांच शुरू

Mon, 27 Dec 2021 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on the activity of missionaries for conversion
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे रैकवारन मजरे छिटेपुर गांव में मिशनरी के लोगों की सक्रियता को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार व एसएचओ से मामले की जांच कर लिखित रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार ने गांव में लंबे समय से प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाले का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पूरे रैकवारन मजरे छिटेपुर में काफी समय से मिशनरियों द्वारा प्रार्थना सभा के बहाने लोगों को उनके धर्म से विमुख करने का प्रयास चल रहा है। गांव निवासी मास्टर फिलिप उर्फ श्रीराम चार वर्षों से गुपचुप तरीके से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटा है।
विज्ञापन

श्रीराम की ओर से प्रत्येक रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मिशनरी से जुड़े आस-पड़ोस के जिलों के प्रचारक व बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों के लोग शामिल होते हैं। कार्यक्रम के बाद उन्हें प्रसाद के साथ एक पुस्तक भेंट की जाती है। प्रार्थना के बाद लोगों को ईसाई धर्म की नीतियां समझाई जाती हैं। आस-पड़ोस के क्षेत्र में मिशनरी के लोग खासा प्रभाव डाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हिंदू रीति-रिवाजों से मुंह मोड़ रहे हैं। मिशनरियों के निशाने पर मुख्य रूप से दलित जातियां हैं। प्रार्थना सभा में लोगों की आर्थिक मदद की जा रही है। झाड़-फूंक के बहाने बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है। सोमवार को इसके बारे में पता चलने के बाद एसडीएम गौरीगंज सविता यादव ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तहसीलदार पवन कुमार शर्मा व एसएचओ अजीत विद्यार्थी को पूरे प्रकरण की जांच कर लिखित रिपोर्ट देने को कहा है।

तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम का निर्देश मिलने के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करने वाले श्रीराम को बुलाया गया था। उसने कपूरथला लखनऊ स्थित किसी चर्च से जुड़े होने की बात बताई। इस संबंध में जांच अभी जारी है। श्रीराम के अलावा प्रार्थना सभा में शामिल होने वालों व गांव के उन लोगों के बयान भी लिए जाएंगे जिन्हें इस आयोजन से दिक्कत है। पूरी जांच पड़ताल के बाद लिखित रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed