फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Intermittent rain continued for the second consecutive day.

Amethi News: लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुककर होती रही बारिश

Sat, 31 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain continued for the second consecutive day.
4. अमेठी में पानी में भीगी धान की फसल।-संवाद
अमेठी सिटी। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी पूरे जिले में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल की कटाई ठप हो गई, जबकि काटकर खेतों में छोड़ी गई फसल भीगने से दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में नमी और जलभराव के कारण आलू, चना, मटर, सरसों और मसूर की बोआई भी प्रभावित हुई है। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर बाद बदला मौसम शुक्रवार को भी साफ नहीं हुआ। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। मौजूदा समय में जिले में धान की कटाई तेजी से चल रही है। अधिकांश किसानों की फसल पककर तैयार है। कुछ किसान हार्वेस्टर से कटाई कर उपज सुरक्षित कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में फसल अभी खेतों में खड़ी है। बारिश के कारण मजदूरों और हार्वेस्टर से कटाई का काम रुक गया है। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को है, जिन्होंने फसल काटकर खेत में ही छोड़ रखी है। लगातार नमी रहने से दानों की गुणवत्ता और उपज की कीमत प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन



ठेंगहा के कमलदेव मिश्र ने बताया कि चार बीघा धान की कटाई दो दिन पहले मजदूरों से कराई थी। फसल खेत में सूख रही थी, तभी बारिश होने से भीग गई। मौसम साफ नहीं हुआ तो दानों में अंकुरण होने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। सहजीपुर के विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि धान की आधी फसल कट चुकी है, जबकि बाकी खेत में खड़ी है। कटी फसल भीगने से नुकसान की आशंका है। जामों के रमापति पांडेय ने बताया कि खेतों में नमी बढ़ने से आलू के साथ चना, मटर, सरसों और मसूर की बोआई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें

जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने किसानों को मौसम की स्थिति देखकर कटाई और मड़ाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कटी फसल को खुले में न छोड़ें। बारिश की आशंका होने पर अनाज सुरक्षित स्थान पर रखें और खेतों में जलभराव न होने दें।

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का रखें ध्यान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के मुताबिक, मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी, खांसी और बुखार की परेशानी हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।


अगले 24 घंटे भी बादल छाए रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक, बादलों की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे तक मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 10.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed