फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Intercity express will be cancelled till four september

चार सितंबर तक निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 17 Aug 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Intercity express will be cancelled till four september
01 : गौरीगंज : रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी निरस्त होने के बाद परेशान यात्री। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ से चलकर वाराणसी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक बार फिर चार सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय रायबरेली में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के लिए लिया गया है। ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण कॉल से प्रभावित लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन नियमित नहीं हो पा रहा है। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद संचालित लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस अप व डाउन को एक बार फिर चार सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी व प्रतापगढ़ में नौकरी करने वालों के लिए सबसे सुविधाजनक ट्रेन का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यह निर्णय रायबरेली स्टेशन पर दोहरीकरण ट्रैक के इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने के लिए मरम्मत विभाग की मांग पर चार सितंबर तक का ब्लॉक जारी होने के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन निरस्त होने के बाद बुकिंग काउंटर पर आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए यात्रियों की भीड़ लग रही है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन चार सितंबर तक निरस्त रहने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed