फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Instructions not to disturb small shopkeepers

छोटे दुकानदारों को परेशान नहीं करने का निर्देश

Sat, 21 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Instructions not to disturb small shopkeepers
अमेठी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की निर्माण बिक्री व भंडारण पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई करें। पटरी, ठेला दुकानदारों को परेशान नहीं करें। मेडिकल स्टोरों पर दवा लेने वाले ग्राहकों को बिल मुहैया कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान डीएम ने माह भर में संकलित किए गए नमूनों तथा की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने डीएम को बताया कि माहभर में कुल 355 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर 80 नमूने संकलित करते हुए 4.42 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन

बताया कि बिना लाइसेंस के नौ प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। दूध के 12 नमूने लिए गए जिसमें से छह व्यक्तियों पर कार्रवाई हुई। बैठक में डीएम ने मिलावट को लेकर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी, आटा चक्की, आयल मिल, दूध कलेक्शन सेंटर पर लगातार छापामारी कर ज्यादा से ज्यादा नमूने संकलित कर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके यहां दवाई, मास्क, सैनिटाइजर के स्टॉक के अलावा ग्राहकों को दुकानदार द्वारा बिल दिया जा रहा है या नहीं इस संबंध में भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि कोई भी अफसर व कर्मचारी दुकानदारों से अवैध वसूली न करे तथा छोटे व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को परेशान न करें। दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करते हुए दुकानदारों को ग्राहकों द्वारा लिए गए सामान का पक्का बिल जरूर देने की व्यवस्थ,ा सुनिश्चित कराएं। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, सिद्धार्थ समेत संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed