{"_id":"6596fbdd07a4e67964084074","slug":"inspection-of-essential-facilities-at-petrol-pumps-started-amethi-news-c-96-1-ame1002-11565-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेट्रोल पंपों पर जरूरी सुविधाओं की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेट्रोल पंपों पर जरूरी सुविधाओं की जांच शुरू
Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने 28 पेट्रोल पंपों की जांच की। साथ ही अन्य टीमों को भी जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिले में संचालित 103 पेट्रोल पंप पर अब लोगों को प्रसाधन, पेयजल, प्राथमिक उपचार, हवा व रेडियेटर पानी का प्रबंध अनिवार्य रूप से करना होगा। लगातार मिल रही शिकायत के बाद शासन इस बारे में सख्त हो गया है। आयुक्त का पत्र मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम गठित करते हुए नियमित पेट्रोल पंप की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
जांच के दौरान सुविधाएं नहीं होने पर पहली बार दस हजार रुपये, दूसरी बार 25 हजार रुपये जुर्माना करने को कहा है। लगातार तीसरी बार कमी मिलने पर एक लाख जुर्माना या 45 दिन के बिक्री निलंबित करने को कहा है। डीएसओ के आदेश पर गठित टीम ने बृहस्पतिवार को 28 पेट्रोल पंपों की जांच की। जांच के दौरान मिली कमियों की रिपोर्ट अभी डीएसओ कार्यालय नहीं आने से कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी है।
डीएसओ नीलेश उत्पल ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर नियमित जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम को जांच के साथ फोटोग्राफ्स देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।