{"_id":"5e56aeaa8ebc3ef38f60ead0","slug":"inspection-amethi-news-lko510769029","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसक्यू वैन संचालित नहीं होने पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेसक्यू वैन संचालित नहीं होने पर भड़के डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बाल संरक्षण इकाई का बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला की सहायता के लिए 181 रेसक्यू वैन संचालित न होने तथा रजिस्टर अपडेट न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। नाराज डीएम ने कर्मियों को फटकार लगाते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी को तीन साल से कार्यरत कर्मचारियों को बदलने को कहा। डीएम ने कर्मियों को महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
महिला व बाल कल्याण कार्यक्रम के साथ ही घरेलू हिंसा व अन्य अपराध पीड़ित महिला को सहायता देने के लिए संचालित बाल संरक्षण इकाई कार्यालय का बुधवार को डीएम अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सहायता के लिए संचालित 181 रेसक्यू वैन का संचालन न होने के साथ कार्यालय रजिस्टर अपडेट न होने तथा अब तक महिला अपराधों व उनके निस्तारण की सही जानकारी न देने पर डीएम का पारा चढ़ गया।
नाराज डीएम ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को तीन साल से कार्यरत कर्मियों को बदलने का निर्देश देते हुए नियमित अनुश्रवण करने को कहा। डीएम ने कर्मियों से महिला व बाल अपराध की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी काउंसलिंग व कानूनी मदद करते हुए योजना से आच्छादित करने तथा उनकी समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला व बाल पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न होने तथा रजिस्टर अपडेट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।