{"_id":"629e0d505eb60b123c2384e7","slug":"indian-flag-will-be-hosted-on-3-lakh-houses-amethi-news-lko6339559128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन लाख मकानों पर लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन लाख मकानों पर लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए जिले के तीन लाख मकानों, दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराया जाएगा। यह अभियान आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत चलेगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले 11 अगस्त को शुरू होने वाला यह अभियान 17 अगस्त तक संचालित होगा। हर घर पर तिरंगा लहरा सके इसके लिए तिरंगा झंडा बनाने का काम शुरू हो गया है।
सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने व लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम के भाव को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार एक अनोखी पहल करने की तैयारी में है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को इस बार नए अंदाज में मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार हर घर तिरंगा का साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है।
अभियान के तहत जिले के तीन लाख से अधिक मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही निजी प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी व थाना भवन पर भी तिरंगा लहराता हुआ दिखेगा।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी वर्ग व संप्रदाय के लोगों में राष्ट्रप्रेम जागृत करने के साथ ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले बलिदानियों की शहादत के प्रति सम्मान का भाव पैदा करना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी, आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र व वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों के दक्षकारों का चयन कर उनका सहयोग लिया जाएगा। (संवाद)
व्यापक स्तर पर होगा प्रचार-प्रसार
राष्ट्र ध्वज तिरंगा की गरिमा व प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होने से पहले व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश स्टीकर लगाया जाएगा। बैनर, पंफलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स, एलईडी वैन, सिनेमा घरों, मल्टीप्लेक्स, केबल नेटवर्क, स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं लोकल भाषा के माध्यम से ग्रामीणों को तिरंगा के महत्व व राष्ट्रभाव को जागृत किया जाएगा।
राशन की दुकानों पर वितरित होगा तिरंगा
तीन लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निजी कंपनियों के सीएसआर का प्रयोग करते हुए लक्ष्य से एक लाख अधिक यानी चार लाख तिरंगा बनवाया जाएगा। तिरंगा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन कर झंडा निर्माण कमेटी का गठन किया जाएगा। जो कार्यक्रम से पहले झंडा बनाकर डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम को उपलब्ध कराएगी।
दिया जाएगा प्रशिक्षण
तिरंगा निर्माण में लगी महिलाओं को झंडा सिलाई के लिए पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद व नीचे हरे रंग का कपड़ा सिलने का तरीका बताया जाएगा। उसके बाद बीच में सफेद रंग के कपड़े पर 24 तीलियों का चक्र प्रिंट कराया जाएगा। महिलाओं को एक निश्चित आकार में झंडा निर्माण करना होगा।
पांच अगस्त तक पहुंचाना होगा झंडा
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि जिले में तीन लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर, दुकान, कार्यालय, प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान आदि जगहों पर पांच अगस्त तक झंडा पहुंचा दिया जाएगा। समय-समय पर बैठक कर सभी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।