फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increasing trend towards indigenous products

Amethi News: स्वदेशी उत्पादों की ओर बढ़ा रुझान

Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Increasing trend towards indigenous products
गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित स्वदेशी मेले में लगे स्टाल को देखते लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे स्वदेशी मेले के चौथे दिन रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में प्रदर्शित देसी उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कारीगरों और युवा उद्यमियों के स्टॉल पर खरीदारी के साथ नवाचार की जानकारी लेने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



मृगंधम उत्पाद स्टॉल पर आगंतुकों ने नीम साबुन, फेस वॉश, ऑर्गेनिक शैंपू, पंचगव्य स्क्रब बार, नेचुरल वाशिंग पाउडर और ऑर्गेनिक हल्दी की खरीदारी की। वहीं, मिलेट कुकीज, आंवला मुरब्बा, लड्डू, बर्फी, जूस, सूरन का अचार, सेब का सिरका और मिलेट आटा जैसी वस्तुएं लोगों को खूब पसंद आईं। मूंज उत्पादों के स्टॉल पर भी भीड़ देखने को मिली। सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि मेला लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन




राहुल वर्मा ने बताया कि यहां के उत्पाद न केवल गुणवत्ता में बेहतर हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद हैं। उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने बताया कि स्वदेशी मेले से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मिला है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ देशी उत्पादों को नई पहचान भी दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed