फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increased demand for brass, copper and flower pots on Dhanteras

Amethi News: धनतेरस पर पीतल, तांबा और फूल के बर्तनों की बढ़ी मांग

Mon, 13 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for brass, copper and flower pots on Dhanteras
गौरीगंज बाजार में बर्तन खरीदते लोग। 
अमेठी सिटी। धनतेरस के लिए बाजारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दुकानदारों ने पीतल, तांबा और फूल (ब्रॉन्ज) के बर्तनों की नई खेप मंगा ली है। शनिवार को धनतेरस होने के चलते व्यापारी ठीक-ठाक बिक्री होने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

सोने व चांदी के दामों में वृद्धि होने से लोग पीतल, तांबा और फूल के बर्तन खरीदने को प्राथमिकता देते हैं। गौरीगंज के बर्तन व्यापारी रामकुमार जायसवाल ने बताया कि मांग को देखते हुए इस बार बर्तन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक मात्रा में मंगवाए गए हैं। जीएसटी में कमी से दाम भी घटे हैं, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी। व्यापारी राममूर्ति ने कहा कि धनतेरस के दिन लोग पीतल की आरती थाली, घंटी, कटोरी, चम्मच, लोटा, तांबे के गिलास, जग और फूल के थाली सेट की खरीद को शुभ मानते हैं। धनतरेस के अगले दिन स्टील, एल्युमिनियम और क्रॉकरी की बिक्री बढ़ने की संभावना है। व्यापारिक संगठनों का अनुमान है कि इस बार जिले में बर्तनों का कारोबार 100 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
बाजार भाव प्रति किलों में (गौरीगंज व्यापारी अनुसार)
पीतल 700 रुपये
तांबा 1100 रुपये
फूल (ब्रॉन्ज) 1800 रुपये
एल्युमिनियम 295 रुपये
स्टील 300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed