{"_id":"5f09ee008ebc3e63e2368950","slug":"incomlete-awas-will-be-complete-amethi-news-lko530292983","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के तहत पूरे होंगे अधूरे पड़े आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के तहत पूरे होंगे अधूरे पड़े आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के अवशेष निर्माण कार्य अभियान संचालित कर जल्द पूरा होंगे। कवायद सफल हो सके इसके लिए आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है। पत्र में पूर्व में स्वीकृत सभी आवास निर्माण कार्य पूरा कराते हुए आवास लाभार्थियों को मनरेगा योजना से 90 दिन के मानव दिवस श्रमांश से लाभान्वित करने को कहा गया है।
लॉकडाउन अवधि में बंद पड़े प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए अनलॉक फेज-वन में बरसात के पूर्व अभियान संचालित कर निर्माण पूरा कराने की योजना बनाई गई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आयुक्त ग्राम्य विकास योगेश कुमार ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है।
पत्र में विगत वर्षों में स्वीकृत ऐसे आवास जिनमें कोई विवाद नहीं हो के साथ सभी आवास को अभियान संचालित कर उन्हें पूर्ण कराते हुए आवास लाभार्थियों को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम से 90 दिवस का मानव दिवस श्रमांश से लाभान्वित करते हुए शत-प्रतिशत लाभार्थियों को आधार कार्ड योजना से सीड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सभी को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने को कहा गया है। आयुक्त का पत्र मिलने के बाद परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने सभी बीडीओ को अपूर्ण आवास पूर्ण कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। परियोजना निदेशक ने बीडीओ गौरीगंज, भादर, मुसाफिरखाना, अमेठी, जगदीशपुर व जामो की अद्यतन प्रगति खराब होने पर चेतावनी देते हुए अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।