{"_id":"68506ad570389ca7220676ed","slug":"include-freedom-fighter-families-in-census-amethi-news-c-96-1-ame1002-142648-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को जनगणना में शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को जनगणना में शामिल करें
Tue, 17 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपतें स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के सदस्यों ने सोमवार को जातिगत जनगणना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शामिल करने की मांग उठाई। समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामकेवल त्रिपाठी को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी जातिगत जनगणना में जनगणना फॉर्म के कॉलम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए। इससे न केवल ऐसे परिवारों को सम्मान मिलेगा, बल्कि उनकी सामाजिक व ऐतिहासिक पहचान भी दर्ज हो सकेगी। समिति सदस्यों ने कहा कि भारत सरकार की ओर से जातिगत आधार पर जनगणना कराया जाना सराहनीय निर्णय है।
इसमें उन परिवारों को शामिल किया जाना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया और जिनके बलिदान के कारण आज देश लोकतांत्रिक रूप से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर राजेश सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी, देवराज सिंह, अब्दुल अनीस, अंजनी कुमार द्विवेदी, मोहम्मद शमशाद खान, कलीम और डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।