{"_id":"5eeb8e268ebc3e433121dbda","slug":"inami-amethi-news-lko5265937179","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का ईनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का ईनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जमीनी विवाद को लेकर 21 मई को हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी पर एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गौरीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह ईनामी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बिसुरा मजरे संभावा में 21 मई को जमीनी विवाद को लेकर जगजीत बहादुर सिंह व संजय यादव के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो विपक्षियों ने जगजीत व उनके पुत्र मानवेंद्र पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जगजीत की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने नामजद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी राज कुमार कश्यप फरार चल रहा था। एसओ की रिपोर्ट पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम सरोज व सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि गुरुवार भोर में मुखबिर ने गौरीगंज कोतवाल परशुराम ओझा को आरोपी के सैंठा चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। कहा कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में निकला था। आरोपी का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।