{"_id":"64c010dc05e2ff566707dc9c","slug":"inactive-workers-will-be-replaced-by-new-faces-amethi-news-c-96-1-ame1004-2374-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर होंगे नए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर होंगे नए चेहरे
Tue, 25 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिले की सभी बाजारों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा। कहा कि मंडल कार्यकारिणी में निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए पदाधिकारी बनाए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी व्यापारी हित में काम करते हैं, बाकी कुछ लोग व्यापारियों के स्वयंभू नेता बनकर व्यापारियों का नुकसान कर रहे हैं।
कहा कि मिशन दृष्टि के तहत जिले में 6 कैमरे वह स्वयं विभिन्न चौराहों पर लगाएंगे। कहा कि डीएम एवं एसपी से वार्ता की गई है कि संगठन के पदाधिकारियों को सभी बाजारों के अध्यक्षों को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर अयोध्या मंडल प्रभारी हरकेश श्रीवास्तव, राजेश डब्लू, अनिल कसौधन, अनिल पाल, दीपक अग्रहरि, कृष्ण कुमार जायसवाल शिव भानू आदि मौजूद रहे।