{"_id":"620bfe81fef1ac1a5b59c110","slug":"immunity-kits-distributed-to-poll-duty-worker-amethi-news-lko617988622","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्यूनिटी किट से बढ़ेगी कार्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्यूनिटी किट से बढ़ेगी कार्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के प्रति शासन गंभीर हो गया है। कार्मिकों को बूस्टर डोज लगाने के साथ ही प्रोटोकॉल के तहत मतदान की व्यवस्था बनाने के लिए कार्मिकों मेें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक किट दी जा रही है। कार्मिकों को किट में मौजूद दवाओं का प्रयोग करने की सलाह देते हुए मतदान के दिन आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रपत्रों के साथ अन्य प्रकार की दवाएं भी दी जा रही हैं।
कोविड संक्रमण की तीसरी लहर का प्रभाव कम होने के साथ जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान के पहले पोलिंग पार्टी रवाना होने के साथ ही मतदान के दिन कर्मियों को भीड़भाड़ से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में उनके संक्रमित होने का अंदेशा बढ़ गया है। कोविड संक्रमण से बचाव हो सके इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान कार्मियों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इतना ही नहीं उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके, इसके लिए आयुर्वेदिक इम्युनिटी ब्यूस्टर किट दी जा रही है।
किट में 180 ग्राम च्यवनप्राश के साथ तीन प्रकार की अन्य दवाएं मौजूद हैं। कर्मियों को किट में मौजूद दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा जा रहा है। इतना ही नहीं पोलिंग पार्टी रवाना होने से लेकर मतदान व ईवीएम जमा करने के दौरान अचानक बुखार, दर्द, दस्त, उल्टी, अपच, गैस, पेट में दर्द, चोट, मोच, आंख से संबंधित समस्या होने के साथ चोट लगने पर प्राथमिक उपचार तत्काल मुहैया कराने के लिए 11 प्रकार की दवाएं भी प्रपत्रों के साथ दी जा रही हैं।
विज्ञापन
मतदान कार्मिक नोडल/ सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि मतदान के दौरान कोई व्यवधान नहीं हो तथा सभी कर्मी सुरक्षित रहें, इसके लिए उन्हें इम्युनिटी किट के साथ अन्य दवाएं दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मतदान के दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस व दवाओं के साथ सक्रिय रहते हुए किसी भी आपद स्थिति से निपटेगी।