फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   illegal liquor factory caught, three arrested

अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor factory caught, three arrested
गौरीगंज। स्वाट और गौरीगंज कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार रात जामो क्षेत्र के गोरियाबाद में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब, केमिकल व शीशियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात बरनाटीकर के पास चेकिंग के दौरान टैंपो समेत कृष्ण सागर तिवारी निवासी गुवावा थाना गौरीगंज को पकड़ा गया। टैंपों से सात गत्तों में 283 शीशी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में कृष्ण सागर ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ मिलकर शराब बनाने व फर्जी रैपर लगाकर बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

युवक की निशानदेही पर पुलिस टीम ने जामो के गोरियाबाद गौतमगढ़ी स्थित एक घर में छापा मारा। मकान से बाल गोविंद पासी व राहुल निवासी गौतमगढ़ी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी से एक बड़े डिब्बे में 40 लीटर शराब बनाने का केमिकल व 164 खाली शीशी, 431 ढक्कन बरामद हुए। इसके बाद थाना मोहनगंज के गांव रामपुर मजरे औरी में रामसमुझ पासी के मकान से एक ड्रम में 200 लीटर व 249 शीशी अवैध शराब बरामद हुई। एएसपी विनोद पांडेय ने कार्रवाई के बारे में शनिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed