{"_id":"642dbd55dbcb6e1eec090169","slug":"iit-kanpur-two-youth-participet-amethi-news-c-13-1-168021-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आईआईटी के यूथ 20 सम्मेलन में शामिल होंगे दो युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आईआईटी के यूथ 20 सम्मेलन में शामिल होंगे दो युवा
Wed, 05 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
अभिजित त्रिपाठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले के दो युवाओं का चयन कानपुर आईआईटी परिसर में आयोजित होने वाले यूथ 20 सम्मेलन में हुआ है। इसमें अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ अमेठी के अभिजित और तनु मिश्रा प्रतिभाग करेंगे।नेहरू युवा केंद्र उप निदेशक डॉ. आराधना राज ने बताया कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर देश भर में अनेक बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
अभियान के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में भविष्य में कार्य का स्वरूप- उद्योग-4.0 और 21 तथा नवाचार कौशल थीम पर बृहस्पतिवार को यूथ-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य देश भर के युवाओं को साथ लाकर भविष्य के कार्यों के लिए एजेंडा तय करना और औद्योगिक क्रांति को गति प्रदान करना है।
शिखर सम्मेलन में देशभर के अनेक विद्यालयों और महाविद्यालयों से चयनित युवाओं द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिए गए अनेक विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कुल 150 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अमेठी आरआरपीजी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष के छात्र अभिजित त्रिपाठी तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तनु मिश्रा का चयन हुआ है। चयन समिति के प्रोफेसर डॉ. अर्जुन पांडेय, डॉ. विनोद मिश्र व संदीप यादव ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। डा. आराधना राज ने कहा कि दोनों युवा अमेठी का नाम रोशन करेंगे।