फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If the violation of the rights of Gram Panchayats does not stop then there will be agitation

Amethi News: ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन बंद नहीं हुआ तो आंदोलन

Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
If the violation of the rights of Gram Panchayats does not stop then there will be agitation
अमेठी सिटी। पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों के हनन का गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि पंचायतों को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं दिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने पंचायतीराज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र और वीडियो बयान जारी कर यह नाराजगी जताई।
विज्ञापन




दीपक सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 की शुरुआत से अब तक मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। इतिहास में पहली बार मजदूरों को अपनी मेहनताना के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पूर्व एमएलसी ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने गांव के विकास कार्यों को छोड़कर अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पंचायतों को मिलने वाला धन गोशालाओं, पंचायत सहायक वेतन जैसे खर्चों में लगा दिया जाता है, जो सरकार की जिम्मेदारी है, न कि पंचायत की।
विज्ञापन



दीपक सिंह ने कहा कि कई पंचायतों से जबरन 15 प्रतिशत विकास निधि की कटौती कराई जा रही है, चाहे उन्होंने गोशाला बनाई हो या नहीं। यह सीधे-सीधे पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन है। दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायतों के अधिकार बहाल करने की मांग की। कहा कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान तत्काल कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed