{"_id":"67cf3935654d8fdf3804e0d1","slug":"if-action-is-not-taken-in-three-days-we-will-protest-amethi-news-c-96-1-ame1009-136280-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन दिन में कार्रवाई न हुई तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन दिन में कार्रवाई न हुई तो देंगे धरना
Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को बीडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय परिसर में धरना देने की चेतावनी दी। बीडीओ ने मांगपत्र पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हरीश सिंह चुन्नू व अजय मिश्र उर्फ बिलसन बाबा ने अमेठी बीडीओ बृजेश सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम प्रधानों की मनमानी और ब्लाॅक कर्मियों की मिलीभगत के कारण ब्लाॅक में भ्रष्टाचार चरम पर है। गांवों में सफाईकर्मी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों में बने शौचालयों सहित कक्षाओं की दैनिक सफाई व गांव में बनी नालियों में जलभराव के कारण आम जनमानस व बच्चे गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं का सही निस्तारण कराते हुए भ्रष्टाचार में दोषी व्यक्ति और इसे छिपाने या सही जानकारी न देने वाले ब्लाॅक कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। बीडीओ ने एडीओ पंचायत को तीन दिन में मांगपत्र को लेकर जवाब देने का आदेश दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने बीडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मांगपत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।