फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Icy winds increased melting, people shivered

Amethi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, कांपे लोग

Tue, 07 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increased melting, people shivered
गौरीगंज में सोमवार को छाए कोहरे में आवागमन करते लोग। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी सिटी। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने गलन वाली ठंड बढ़ा दी है। सोमवार की शुरुआत सुबह से छाए घने कोहरे के साथ हुई। इस कारण दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच जाने से चालकों को सुबह हेडलाइट जलाकर काफी धीमी रफ्तार में वाहन चलाना पड़े। दोपहर में कोहरा छंटने के बाद खिली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई।





मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण फिलहाल ठंड का प्रकोप कायम बने रहने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन





सुबह से छाया घना कोहरा सुबह 10 बजे के बाद धीरे-धीरे छंटा। पछुआ हवा के बढ़ी गलन ने सभी को परेशान किया। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। धूप निकलने के बाद लोग जरूरी काम काज निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले। इससे बाजारों में सुबह से छाया सन्नाटा खत्म होने के साथ चहल-चहल बढ़ी। लोग रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन





शाम ढलने के साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने गलन के साथ ठिठुरन भी फिर से बढ़ा दी। इससे सड़कों पर आवाजाही कम होने के साथ ही बाजारों में दुकानें भी जल्दी बंद हो गई। नगर पालिका प्रशासन ने कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत दिलवाने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था का दावा किया।



हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में ही सरकारी अलाव जलते मिले जबकि अन्य जगह ठंड से बचने के लिए लोगों को खुद ही अलाव जलवाने के इंतजाम करना पड़े। ठंड से बचने के लिए काफी संख्या में जरूरतमंद रैन बसेरा में भी आश्रय लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed