{"_id":"680fcb0ea8ca6471f90f675d","slug":"i-bow-my-head-to-this-most-sacred-and-supreme-pilgrimage-place-amethi-news-c-96-1-ame1002-139280-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अतिशय पावन परम तीर्थ को अपना शीश झुकाता हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अतिशय पावन परम तीर्थ को अपना शीश झुकाता हूं...
Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला में आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद श्रोता।-स्रोत : आयोजक
इन्हौना (अमेठी)। स्व. राजा मोहन सिंह की पुण्य स्मृति में सोमवार को कंपोजिट विद्यालय भेलाईकला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति, वीर रस और सामाजिक सरोकारों पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं का मन मोह लिया। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह ने की। कवि सम्मेलन का संचालन राम किशोर तिवारी ने किया। कवि समीर शुक्ला ने मां सरस्वती की वाणी वंदना से आयोजन का श्रीगणेश किया। रायबरेली से आए कवि मधुप श्रीवास्तव नर कंकाल ने हालिया राष्ट्रीय घटनाओं पर अपनी ओजस्वी कविता पढ़ी, हम तुम्हें कलमा नहीं, हनुमान चालीसा पढ़कर मारेंगे, हम नरसिंह बनकर तुम्हारा पेट फाड़ेंगे। बाराबंकी के कवि ओपी वर्मा ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर मार्मिक कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। पढ़ा कि जलियांवाला बाग की रज से माथे तिलक लगाता हूं, अतिशय पावन परम तीर्थ को अपना शीश झुकाता हूं।
फतेहपुर के कवि समीर शुक्ला ने टिन्निक टिन्निक हर गंगा कविता के माध्यम से समाज को आईना दिखाया। वहीं, मैनपुरी से आए मनोज चौहान और बाराबंकी के राम किशोर तिवारी ने महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और राणा सांगा जैसे वीरों की शौर्यगाथाओं से श्रोताओं में जोश भर दिया। आयोजक धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं संयोजक राज किशोर सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर तिलोई ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, सिंहपुर ब्लाॅक प्रमुख अंकित पासी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रमेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।