फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband killed, wife and son injured in bike collision

Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल

Sat, 18 Apr 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife and son injured in bike collision
पवन कुमार (फाइल फोटो)
शाहगढ़। मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर मुंशीगंज के कमलानगर बाजार में बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गौरीगंज के नरौली गांव निवासी पवन कुमार (38) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रामावती और बेटा अमन घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार मुंशीगंज के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (19), निहाल (18) और लक्ष्मण (19) भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगा प्रसाद ने बताया कि उनके चचेरे भाई पवन कुमार जामों के नदियावां गांव में आयोजित कार्यक्रम से पत्नी और बेटे के साथ लौट रहे थे। कमलानगर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में पवन कुमार, उनकी पत्नी और बेटा सहित दूसरी बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमन, निहाल और लक्ष्मण की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। रामावती और सतेंद्र की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पवन कुमार की मौत के बाद घर में शोक का माहौल है। पत्नी रामावती बेसुध पड़ी हैं। बेटों सचिन और राज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन घायल अमन के उपचार को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed