फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband dies, wife injured in collision between two motorcycles.

Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 13 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife injured in collision between two motorcycles.
संग्रामपुर। विशेषरगंज-संग्रामपुर मार्ग पर भैरोपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में खरेथू निवासी राकेश (48) की मौत हो गई। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि फिलहाल अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हादसा संग्रामपुर क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक राकेश बोझी बाजार में साइकिल पंचर की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक से विशेषरगंज बाजार से घर लौट रहे थे। भैरोपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल राकेश और लक्ष्मी को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार बाइक चला रहे राकेश ने हेलमेट पहना रखा था। ऐसे में सीने में चोट लगने से मौत होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

पति का शव देख बिलखती रही पत्नी
राकेश की मौत के बाद खुद में हादसे में घायल हुई पत्नी लक्ष्मी देवी पति के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। मां शोभादेवी बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। उन्होंने बताया कि वह घर में बेटे-बहू के घर लौटने का इंतजार कर रही थीं, मगर बेटे की मौत की खबर मिली।पिता की मौत से बेटे शुभम, करन और बेटी रुचि का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed