{"_id":"68b8956d07dc27260807e08a","slug":"humidity-and-power-cuts-increased-peoples-troubles-amethi-news-c-96-1-ame1008-147773-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उमस और बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उमस और बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट की मरम्मत करते कर्मी।
अमेठी सिटी। बारिश के बाद बढ़ी उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शहर से गांव तक में फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ऊर्जा निगम का आपूर्ति रोस्टर सिर्फ कागजों पर ही शोभा बढ़ा रहा है।
बुधवार को बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप व उमस के कारण लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। बुधवार को अधिकतम 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों में मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
ऊर्जा निगम का जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का दावा हवाई साबित रहा है। अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से आपूर्ति बाधित हो रही है। पंखे और कूलर नहीं चल पा रहे, वहीं रात में बिजली की आंखमिचौली से लोगों की नींद टूट रही है। मुख्यालय के कई मोहल्लों में हर घंटे पांच से 10 मिनट की ट्रिपिंग आम बात हो गई है। ग्रामीण इलाकों में कहीं छह घंटे तो कहीं 10 तो कहीं 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र में फाॅल्ट आने के कारण बुधवार शाम चार बजे आपूर्ति बंद हो गई, शाम सात बजे के बाद बहाल हो सकी। वहीं, अमेठी विद्युत उपकेंद्र पर टाउन फीडर एक, दो और तीन पर फाॅल्ट आने के कारण दो से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। जेई रवि कुमार ने बताया फाॅल्ट आने के कारण आपूर्ति बंद हुई थी, मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
अधीक्षण अभियंता धर्मवीर ने बताया कि तकनीकी खराबी या फॉल्ट की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा जाता है। मरम्मत कर आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाती है। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है।