{"_id":"68618f1c068ef1f32d08e877","slug":"humans-must-love-one-another-amethi-news-c-96-1-gon1004-143527-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मनुष्य को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मनुष्य को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए
Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रत्येक मनुष्य को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए। इसी में परमात्मा का स्वरूप बसा हुआ है। परमात्मा सभी मनुष्यों का भला चाहता है। इसके लिए हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। ये बातें गौरीगंज के दयालापुर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर में प्रवाचक रामफल ने कहीं।
गौरीगंज से जामों रोड स्थित दयालापुर में संत निरंकारी सत्संग के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। रविवार दोपहर 12 बजे से सत्संग शुरू हुआ। प्रवाचक ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए प्रेम करना सीखना होगा। प्रेम किसी एक से नहीं, बल्कि यह भाव समष्टि में होना चाहिए। सभी को सम्मान देने से जीवन में सफलता व शांति का अनुभव होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन व गीत के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। सत्संग के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान प्रबंधन समिति के रामबोधि, राम किशोर साहू, रामदेव, शिव कुमार, वासुदेव, जगदीश प्रसाद, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।