फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Houses, courtyards and streets were illuminated

Amethi News: घर, आंगन से लेकर गलियां तक रहीं रोशन

Sun, 03 Nov 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 03 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Houses, courtyards and streets were illuminated
ताला ​​स्थित मुकुटनााथ धाम मंदिर परिसर में दीपावली पर्व पर दीया जलाते श्रद्धालु।
अमेठी सिटी। दीपावली का पर्व बृहस्पतिवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। घर, आंगन से लेकर गलियां तक रोशन रहीं। विधिविधान से लक्ष्मी-गणेश की आराधना की गई। आसमान में देर रात तक आतिशबाजी का नजारा दिखा। बच्चों ने त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



दीपावली की शाम लोगों ने घर, आंगन, खेत-खलिहानों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर देवी लक्ष्मी का आह्वान किया। घरों के द्वार, आंगन में रंगोली सजाई गई। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजीं इमारतें मन मोह रही थीं। लोगों ने फूलों से भी घर की आकर्षक साज-सज्जा की थी। मकानों व प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्ज्वलन के बाद लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा की गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर भी देर शाम से दीपक जलाने का शुरू हुआ सिलसिला रात तक चलता रहा। पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। देर रात तक लोगों ने पर्व की खुशी में खूब पटाखे छोड़े। बच्चों ने फुलझड़ियां, चरखी और अनार जलाकर त्योहार का मजा लिया, वहीं युवाओं ने तेज धमाके वाले पटाखों पर हाथ आजमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





घरों व प्रतिष्ठानों में की गणेश-लक्ष्मी की पूजा
अमेठी। दिन ढलते ही घर व प्रतिष्ठान रोशन हो गए। पटाखों, फुलझड़ियों और रोशनी से शहर और गांव जगमग हो उठे। दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। लोगों ने पटाखे, चूरा, चिरई, लाई, गट्टा व पूजन सामग्री की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। शहर के रामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर दिनभर मेले जैसा नजारा रहा। शहर में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में शाम को मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार मिट्टी के दीये जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed