{"_id":"6a8604c2eb9f397fa0002d39","slug":"hours-of-waiting-in-hopes-of-getting-gas-many-returned-empty-handed-amethi-news-c-96-1-ame1012-173774-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गैस की आस में घंटों इंतजार, कई लौटे खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गैस की आस में घंटों इंतजार, कई लौटे खाली हाथ
Thu, 20 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित अस्थायी गैस वितरण केंद्र पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। -संवाद
अमेठी। रामलीला मैदान स्थित अस्थायी गैस वितरण केंद्र पर बुधवार को सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से कतार में लगे 70 से अधिक लोगों में से कई दोपहर तीन बजे तक सिलिंडर न मिलने पर खाली हाथ लौट गए। मौके पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार और इंतजार का नजारा रहा।
संग्रामपुर से पहुंचे अखिल पांडेय ने बताया कि सुबह से कतार में खड़े हैं। दूर से सिलिंडर लेने आए थे, मगर दोपहर तक नंबर नहीं आया। एजाज खान ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिली तो लौटना पड़ा।
मनोज ने बताया कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंचते हैं, मगर वितरण के लिए छोटी गाड़ी आती है। उसमें सीमित सिलिंडर होने के कारण करीब एक घंटे में ही खत्म हो जाते हैं। इसके बाद कतार में खड़े लोगों को अगली गाड़ी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
रामजी ने बताया कि कई बार अगली गाड़ी समय पर नहीं आती, जिससे लोग घंटों इंतजार के बाद लौट जाते हैं। विनय ने कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार पर्याप्त सिलिंडर भेजे जाने चाहिए। उनका कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं। दूर से आने वालों को दोबारा केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है।
आपूर्ति निरीक्षक शुभम कुमार ने बताया कि दो दिन अवकाश रहने के बाद तीसरे दिन सर्वर काम नहीं कर पाया था। इससे चौथे दिन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ गई और भीड़ अधिक हो गई। दूसरी गाड़ी मंगवाकर उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी।