फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hospital water problem amethi

Amethi News: जिला अस्पताल में पानी को तरस रहे मरीज व तीमारदार

Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
hospital water problem amethi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। भीषण गर्मी में जिला अस्पताल व सीएचसी में जिम्मेदार पेयजल की समुचित व्यवस्था करना भूल गए हैं। ओवरहैंड पंप से वार्ड में गर्म पानी की आपूर्ति हो रही लेकिन ओपीडी के साथ परिसर में पेयजल के लिए मरीज व तीरमदार बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। परिसर में स्थापित हैंडपंप खराब पड़े है तो जिम्मेदार उदासीन बने है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज आते हैं। मरीजों के साथ बड़ी संख्या तीमारदार भी आते हैं। अस्पताल में मरीजों को उपचार के साथ मूलभूत सुविधा की व्यवस्था की जिम्मेदार प्रशासन की है। जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीजों को पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी लगी है। टंकी से पानी की आपूर्ति वार्डों में हो रही है। इसके अतिरिक्त एक वाटर कूलर इमरजेंसी वार्ड के पास खुले आसमान में स्थापित है। ओपीडी के समय वाॅटर कूलर से पानी लेने की लंबी लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

वर्तमान में सीएचसी परिसर में स्थापित दो व जिला अस्पताल परिसर में एक इंडिया मार्का टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार पानी के लिए तरस रहे हैं। भर्ती मरीजों के साथ अन्य अस्पताल पहुंचने वालों को दुकान से बोतल में पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा 43 के पार
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमाल 43 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के साथ सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 8 4 प्रतिशत, न्यूनतम 39 प्रतिशत रहीं। आगामी चौबीस घंटे हल्के एवं मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। सामान्य से अधिक तेज गति से पश्चिमी हवा चलने का आसार है। कहा कि दिन में लू की स्थिति बनी रहेगी।


मरीजों के लिए लगाया गया वाॅटर कूलर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल व सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने कहा कि परिसर में स्थापित हैंडपंप काफी दिनों से खराब हैं। इनका पानी भी दूषित है। मरीजों को पीने के लिए परिसर में वाटर कूलर लगाया गया है। मरीज उसे से ठंडा पानी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed