फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hospital instruments

अमेठी: 42 बेड के अस्पताल के लिए मिले 86 लाख के उपकरण

Sat, 18 Feb 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
hospital instruments
अमेठी। जिला असपताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए एक और कड़ी जल्द जुडने वाली है। भवन निर्माण पूरा होने से पहले उपकरणों की आपूर्ति शुरू हो गई है। शासन द्वारा संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में 42 बेड का अलग से वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन द्वारा कोविड काल में ही इसके लिए एक करोड़ 13 लाख 88 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। सीएनडीएस लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराते हुए करीब छत स्तर तक का कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

सात दिसंबर 2022 को उपकरण क्त्रस्य करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत की गई थी। समिति के अनुमोदन के बाद 14 दिसंबर को जेम पोर्टल से उपकरणों के क्त्रस्य करने की निविदा डाली गई। निविदा के बाद आपूर्ति संस्था का चयन करने के बाद 86 लाख 468 रुपये कीमत के उपकरणों की पहली खेप तीन दिन पहले सीएमएसडी स्टोर में रिसीव करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति मिलने के बाद सीएमएसडी प्रभारी डॉ. राजीव सौरभ की ओर से उक्त उपकरण संयुक्त जिला अस्पताल में रिसीव करा दिया गया। आपूर्ति मिलने के बाद सभी उपकरणों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। गाइड लाइन के अनुरूप अन्य सामग्रियों की आपूर्ति भी भवन निर्माण पूरा होने तक तकरीबन सभी सामग्री व उपकरणों की आपूर्ति हो जाएगी। जिससे जिले के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा सके।

सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि 42 बेड का अलग से वार्ड बनने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी। कहा कि यह वार्ड पूरी तरह से आधुनिक संसाधनों से लैस किए जा रहे हैं। भवन निर्माण का कार्य छत स्तर तक पहुंच गया है। 31 प्रकार के उपकरण की आपूर्ति मिल चुकी है। संचालन शुरू होने के बाद गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed