फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hospital

Amethi News: वायरल फीवर का बढ़ रहा जिले में प्रकोप, संक्रमित हो रहे लोग

Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
hospital
अमेठी। फरवरी में मौसम में आ रहे बदलाव से बड़ी संख्या में लोग सर्दी, जुखाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में जुट रही मरीजों में से अधिकांश मौसमी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर में मेले जैसा नजारा रहा। सुबह अस्पताल खुलते ही पर्ची बनवाने के लिए काउंटर व पर्ची बनने के बाद चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन दिखी।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक फीजिशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. अंतिम यादव, एमबीबीएस डॉ. पीतांबर कनौजिया, डॉ. अभय गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव वैश्य, डॉ. कुमुद सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. वीवी सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके गुप्ता व डॉ. हनुमान प्रसाद समेत सभी चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों में अधिकांश सर्दी, जुखाम, खांसी व बुखार से पीड़ित मिले। वायरल फीवर में खांसी के अलावा सर्दी, जुकाम, गले में दर्द, सिर दर्द, शरीर में दर्द, बुखार के लक्षण होने के बाद चिकित्सकों ने कई मरीजों की जांच भी कराई। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के अनुसार मरीजों को दवा के साथ बचाव की जानकारी देने के साथ अभी गर्म कपड़े पहनते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed