{"_id":"5f2d8a078ebc3e3ca74d2a0e","slug":"hospital-amethi-news-lko5341317193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में ही होगा कोविड के गंभीर मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में ही होगा कोविड के गंभीर मरीजों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित के बढ़ रहे मरीजों के बीच जिला प्रशासन ने कोरोना के गंभीर बीमारों का इलाज जिले में करने की व्यवस्था बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए जिला अस्पताल में सुविधा व संयंत्र से लैस 100 बेड का लेवल-टू हास्पिटल व कोविड केयर सेंटर का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड केयर सेंटर से अनुपस्थित कर्मियों से जवाब-तलब करते हुए सीएमओ को केयर सेंटर व अस्पताल में सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन अब तक मरीजों को अंबेडकरनगर स्थित लेवल-टू अस्पताल रेफर करता था। मरीजों की परेशानी व जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे स्वास्थ्य विभाग ने असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में दस वैंटिलेटर व आईसीयू वाले 100 बेड का लेवल-टू हास्पिटल तैयार कर दिया है। ऐसे गंभीर मरीजों का अब जिले में ही इलाज करने की व्यवस्था को अंतिम रुप दिया जा चुका है।
मरीजों का इलाज हो सके तथा कोविड केयर सेंटर से निगरानी व लेवल-वन अस्पताल में सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में संचालित कोविड केयर सेंटर व कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केयर सेंटर में मिली कमी व कई कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
नाराज डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश देते हुए सीएमओ को केयर सेंटर के साथ अस्पताल में सुविधा की बीच मरीजों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कोविड अस्पताल में सुविधाओं की कमी व मरीजों को परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।