फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hope of ICU operation increased in district hospital

Amethi News: जिला अस्पताल में आईसीयू संचालन की बढ़ी आस

Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hope of ICU operation increased in district hospital
अमेठी। असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) के संचालन के आसार बढ़ गए हैं। इसके लिए जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों को लखनऊ बुलाया गया है। आगामी 12 अक्तूबर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर चिकित्सकों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अभी तक संयुक्त जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को गंभीर स्थिति में यहां से रेफर कर दिया जाता है। इसके पीछे की सबसे खास बात यह है कि यहां पर आईसीयू नहीं है। ऐसे में मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए उन्हें रेफर कर दिया जाता है। कई बार आईसीयू की स्थापना की मांग उठी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभय गोयल व डॉ. अमित कुमार यादव को तीन दिवसीय आईसीयू केयर प्रशिक्षण के लिए 12 अक्तूबर को राज्य स्वास्थ्य संगठन में होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया गया है। आईसीयू के संचालन के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल के कहा कि प्रशिक्षण के लिए नामित चिकित्सकों को अवगत करा दिया गया है। चिकित्सकों के प्रशिक्षण लेने के कारण आईसीयू के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है।



क्या है आईसीयू
आईसीयू यानी (इंटेंसिव केयर यूनिट), यह एक ऐसी यूनिट है, जहां गंभीर रोगों से ग्रसित, ऑपरेशन व ट्रॉमा के मरीजों का इलाज किया जाता है। इस वार्ड में न्यूरो, सर्जिकल व मेडिकल आईसीयू अलग-अलग होते हैं। आईसीयू वार्ड उन रोगियों के लिए हैं, जिन्हें विशेष उपचार की आवश्यकता है। गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों को 24 घंटे कड़ी देखभाल की जरूरत होती है। आईसीयू में वेंटिलेटर, हॉर्ट मॉनिटर, कैथेटर मशीनें रहती हैं, जो जरूरत के हिसाब से मरीजों के इलाज में उपयोग में लाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed